फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रोिवजन स्टोर की दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
हाथरस : चोरों द्वारा काटी गई दुकान की छत। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में चोरों की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात को पंत चौराहे पर देव प्रोविजन स्टोर की छत से पत्थर काटकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए और गल्ले से हजारों रुपये की रेजगारी के साथ सिगरेट, गुटका और पान मसाला चोरी कर ले गए। दुकानदार को चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर लगा। प्रकरण को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
पंत चौराहे पर बंटी नामक युवक की देव प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। गुरुवार की सुबह बंटी जैसे ही दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर काफी सामान अस्त-व्यस्त था। बंटी ने दुकान के अंदर के हिस्से में जाकर देखा तो पाया छत से चोरों ने एक एक पटिया हटा ली है और रस्सी के सहारे उतरकर नीचे पहुंच गए। चोरों ने दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की रेजगारी, करीब 45 हजार रुपये कीमत के गुटका और सिगरेट आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में रखी सीढ़ी से चोर छत पर पहुंचे और निकल गए। इस तरह की दुकानों में की गई हर वारदात में चोरों ने गल्ले से रेजगारी, सिगरेट, गुटका और पान मसाला आदि सामान चोरी किया है। कोई ऐसा संगठित गिरोह है, जो लगातार चुनिंदा दुकानों को बार-बार निशाना बना रहा है, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें