फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

गुंजन पुत्री सुरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी मेंडू की शादी करीब एक साल पहले ग्राम धिमरपुरा निवासी विवेक कुमार पुत्र भगवान सिंह के साथ हुई थी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक उसने अपने घर में पंखे पर मफलर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शव को पंखे से लटका देखकर परिजनों की चीख निकल गई। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें