फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पांच दिन में पांच लोगों ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग कारणों के चलते आत्महत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले पांच दिन में पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। 16 फरवरी को मुरसान के गांव कथरिया में रोजगार सेवक श्यामसुंदर ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद 19 फरवरी को कोतवाली सदर क्षेत्र के प्रेमनगर सीयल खेड़ा में नीलम उर्फ गीता पत्नी रोहताश का शव फंदे पर झूलता मिला था। 20 फरवरी को कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला कुंवरजी झोंपड़ी निवासी अनीता पत्नी अवधेश ने भी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
इसी दिन सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला भोला में पलक पत्नी विनोद कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इन चारों आत्महत्या की घटनाओं को लोग भूले भी नहीं थे कि शुक्रवार की सुबह तमना गढ़ी निवासी नीलेश का शव उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें