फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : न कचरा हटा, न दुकानों पर रुकी सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री

विज्ञापन
रैली को हरी झंडी दिखाते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए बुधवार को शहर में रैली निकाली गई। कई स्थानों पर शपथ ग्रहण भी कराई गई, लेकिन यह बातें हवाई ही दिखीं। बाजार में जहां पॉलिथीन के ढेर पड़े रहे तो वहीं बाजारों में दुकानों में भी पॉलीथिन व अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान बिकने के लिए सजे रहे।
सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले इस कचरे को हटाने के लिए कोई अभियान नहीं चला और न ही इस सामान की बिक्री को रोकने के लिए कोई कदम उठाया गया। नगर पालिका प्रशासन के साथ-साथ कई सामाजिक व अन्य संगठनों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का अभियान छेड़ा, लेकिन लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही नजर आई।
विज्ञापन

शहर के तमाम चौराहों पर पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के ढेर लगे रहे। इन प्लास्टिक कचरे के ढेरों नहीं हटाया गया। इससे शहर में और ज्यादा गंदगी दिखाई दी। शहर में कई स्थानों जलभराव का मुख्य कारण यही रहा। सबसे ज्यादा प्रदूषण व गंदगी भी इसकी वजह से ही फैलती है।
विज्ञापन

इधर, पॉलिथीन आदि की बिक्री रोकने को कोई कदम नहीं उठाए गए। बाजारों में धड़ल्ले से इसकी बिक्री हुई। शहर के कई मुख्य बाजारों में इसकी दुकानें सजी दिखाई दीं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि अभी जागरुकता अभियान चल रहा। इसके बाद सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री रोकने के लिए आज से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें