फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वीकृत आवेदनों पर ऋण देने में बैंक स्तर पर लापरवाही, डीएम खफा

Fri, 20 Jan 2023 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने स्वीकृत आवेदनों पर ऋण देने में बैंक स्तर पर हो रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। बैंक को लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक ली। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋणों के बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। स्वीकृत आवेदनों पर ऋण भुगतान की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों को सही कराने के बारे में जानकारी ली। यूपीएसआईडीए प्रभारी ने बताया सड़क पर काली सतह बिछाने का काम सर्दी के बाद शुरू किया जाएगा। डीएम ने रहना रोड और रुहेरी-हाथरस मार्ग पर अतिक्रमण के संबंध में जानकारी मांगी तो अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

डीएम ने अतिक्रमणकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को औद्योगिक क्षेत्रों एवं उद्योग बंधुओं के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर मौका मुआयना करते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 58 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के आधार पर 118 आवेदन प्राप्त हुए है, 112 आवेदनों को बैंक के लिये प्रेषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें