फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव के लिए करीब तीन हजार वाहनों का हुआ अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिले में करीब तीन हजार वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वाहनों को अधिग्रहण से बचाने के लिए इनके स्वामी कई सिफारिशें लगा रहे हैं।
पंचायत चुनाव जैस-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही जिला प्रशासन की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथों पर पहुंचाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग द्वारा करीब तीन हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। अधिगृहीत किए गए वाहनों को जिला स्टेडियम खड़ा कराया जा रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि किसी वाहन स्वामी पर अधिग्रहण का नोटिस नहीं पहुंचा तो वह अपने वाहन साथ 12 अप्रैल को जिला स्टेडियम पहुंचें। जरूरत पड़ने पर उन वाहनों को लगाया जाएगा। यदि वाहन उपलब्ध कराने में स्वामियों ने आनाकानी की तो उनके खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई
जिले के कुछ स्कूल संचालकों ने चुनाव ड्यूटी में वाहन लगाने से इंकार कर दिया है। इन स्कूल संचालकों ने अधिग्रहण का नोटिस लेने से भी इंकार कर दिया है। इन वाहन स्वामियों की सूची परिवहन विभाग ने तैयार कर ली है। इनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें