फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राष्ट्र ही सर्वोपरि, राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र के लिए करें काम : विपिन डेविड

विज्ञापन
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

राष्ट्र ही सर्वोपरि है। राष्ट्र है तो हम हैं। प्रबुद्घ लोग राष्ट्र के प्रति चिंतन करें। नागरिकों को सही रास्ता दिखाएं। पूरे विश्व में इस समय आतंकवाद की जो स्थिति है इस झंझावत से भाजपा ही देश को बचा सकती है। उक्त बातें रविवार को नगर के मुरली कृष्णधाम में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में एटा विधायक विपिन डेविड ने कही। इस दौरान सम्मेलन में सभी प्रबुद्ध लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इससे पूर्व सम्मेलन की शुरुआत एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला प्रभारी सुनील पांडेय, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिला संयोजक बृजेश चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में उपस्थित अधिवक्ताओं, अध्यापकों, किसानों, समाजसेवियों व व्यापारियों को संबोधित करते हुए सुनील पांडेय ने कहा कि इस समय देश को मजबूत व स्थायी नेतृत्व की आवश्यकता है। वैश्विक आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्र सरकार बढ़िया काम कर रही है। प्रबुद्घ लोग समाज को बताएं कि किस तरह इन बवालों से निपट कर भारत विश्व गुरु बन सकता है।
विधायक वीरेंद्र राना ने कहा कि योगी सरकार हर खतरे से निपटने के साथ प्रदेश को चौतरफा उन्नति की तरफ ले जा रही है। कोरोना टीकाकरण से लेकर, शिक्षा व उद्योग के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। चुनाव आते ही विभिन्न दलों के लोग सरकार की आलोचना पर उतर आए हैं। लेकिन प्रदेश की जनता प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
मुख्य अतिथि विपिन कुमार वर्मा डेविड ने कहा कि सबको पता है कि पिछली कुछ सरकारों ने कैसे प्रदेश का बंटाधार किया। गुंडागर्दी, अपहरण, लूट खसोट के राज से तंग आकर भाजपा को जनता ने गद्दी पर बैठाया है। कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में आने वाला उत्तर प्रदेश आज देश का अग्रणी राज्य हो गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में ओमप्रकाश सिंह, गौरव आर्य जिलाध्यक्ष, सुशीला चौहान, जयपाल सिंह, कुमारी राबिया, मीरा माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, शशिबाला, लक्ष्मण सिंह सेंगर, मुकेश चौहान योगेश परमार, पंकज गुप्ता, नीरज वैश्य, मुकुल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, अभिषेक सभासद, मनोरमा माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, प्रिंस गुप्ता, राज वार्ष्णेय, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चेयरमैन, अलका, नजमा सभासद, बृज किशोर, कमलेश शर्मा, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामदास वाल्मीकि, वकील देवकांत कौशिक, मनीष कुलश्रेष्ठ, श्रीकांत त्रिवेदी, इंद्रदेव पालीवाल, बृज मोहन गुप्ता, मनोज राजोरिया, नरेंद्र दीक्षित पुरदिलनगर, जयप्रकाश गुप्ता, राजू सूफी, ओजवीर सिंह राना, दीपक उपाध्याय आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएम कुलश्रेष्ठ एडवोकेट व संचालन विपिन लाल ने किया। संयोजक बृजेश चौहान ने सम्मेलन में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें