फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी नामचीन मिठाई विक्रेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने शहर के एक प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता को गिरफ्तार किया है। उस पर जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस नामचीन मिठाई विक्रेता के खिलाफ पिछले महीने मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी रमेशचंद्र का एक जमीन को लेकर रामेश्वर दयाल शर्मा उर्फ रम्बो गुरू निवासी कमला बाजार से विवाद चल रहा था। रम्बो गुरु शहर का नामचीन मिष्ठान विक्रेता है और उसकी लक्ष्मी पन्ना पेड़े वाले के नाम से दुकान है। आरोप है कि इस जमीन को लेकर रमेशचंद्र पर रामेश्वर दयाल लगातार मानसिक रूप से दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दबाव से तंग आकर पिछले महीने आठ अगस्त को रमेशचंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले को जिक्र करते हुए मृतक रमेशंचद्र के बेटे अश्विनी कुमार ने रामेश्वर दयाल शर्मा के खिलाफ धारा 306 के तहत थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दयाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार मिठाई विक्रेता निकला कोरोना संक्रमित
हाथरस। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी नामचीन मिठाई विक्रेता रामेश्वर दयाल शर्मा उर्फ रम्मो गुरु की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे मुरसान के कोविड अस्पताल में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में भी उसके कोरोेना संक्रमित मिलन से खलबली मच गई। नामचीन मिठाई विक्रेता रम्मो गुरु की गिरफ्तारी के बाद जब बागला जिला अस्पताल में जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। इसके बाद उसे मुरसान के कोविड अस्पताल में दाखिल करा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें