संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्राम पंचायत नगला गोपी व शाहपुर कलां को आदर्श ग्राम पंचायत की तर्ज पर तैयार किए जाने के लिए चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में ग्रीन विलेज- क्लीन विलेज के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर इन ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की दो ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में तैयार किए जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए नगला गोपी व शाहपुर कलां का चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में सोलर सिस्टम के जरिये लाइन प्रबंधन किया जाएगा।
वही,ं ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर हराभरा रखा जाएगा। वहीं निर्धारित मानकों के आधार पर इन ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों व ग्राम प्रधानों, एडीओ के साथ जल्द ही उच्चाधिकारी बीसी के माध्यम से संवाद करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों को चयनित कर लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा।