आगरा की फर्म जय माता दी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अमल गुप्ता ने डीएम से लिखित शिकायत कर टेंडर की 25.35 लाख रुपये की जमानत राशि अवमुक्त नहीं करने का आरोप लगाया है।
टेंडर की जमानत राशि अवमुक्त न किए जाने पर हाथरस नगर पालिका के खिलाफ आगरा की फर्म ने डीएम से शिकायत की है। आईजीआरएस पोर्टल भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर पालिका परिषद हाथरस बीते डेढ़ वर्ष से सफाई का ठेका नहीं उठा पा रही है। तीन बार अलग-अलग कारणों से टेंडर निरस्त हो चुके हैं। इस टेंडर के जरिये सफाई के लिए आउट सोर्सिंग पर 615 कार्मिक तैनात किए जाने हैं।
आगरा की फर्म जय माता दी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अमल गुप्ता ने डीएम से लिखित शिकायत कर इसी टेंडर की 25.35 लाख रुपये की जमानत राशि अवमुक्त नहीं करने का आरोप लगाया है। नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने कहा कि एक प्रक्रिया के तहत जमानत राशि अवमुक्त की जाती है। इसमें 10 से 12 दिन का समय लग जाता है।