फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहालग में खुली नो एंट्री, सिकंदराराऊ के मुख्य बाजार में लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

Mon, 24 Nov 2025 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहालग में नो एंट्री खुलने से जाम की समस्या आ रही है। सुबह 10 बजे से बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार में सबसे अधिक समस्या पार्किंग स्थल न होने की है। व्यापारी व ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे दुकानों के बाहर खड़े करते हैं।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के बाजार में लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ्र नगर के मुख्य बाजार लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। सहालग के दिनों में यह समस्या और भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दिवाली के बाद बाजार में नो एंट्री खोलने से जाम की स्थिति अधिक बन गई है।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार में सबसे अधिक समस्या पार्किंग स्थल न होने की है। व्यापारी व ग्राहक अपने वाहन सड़क किनारे दुकानों के बाहर खड़े करते हैं। ऐसे में बाजार से निकलने वाले ई-रिक्शा, कार चालकों को निकलने में कोफी परेशानी होती है। 

बाजार में वाहन की लंबी कतार लग जाती है। इसमें विद्यार्थी भी फंस जाते हैं। दुकानदार रफीक का कहना है मुख्य बाजार में तीन पहिया, चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक की जरूरत है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें