फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेरा विद्यालय, मेरी पहचान में जिले के दो स्कूलों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेरा विद्यालय-मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत जिले के दो स्कूलों ने प्रदेश की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। विकास खंड मुरसान के मॉडल स्कूल जोगिया और हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी का नाम उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में आया है।
बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में शैक्षिक गतिविधियों एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए जिन विद्यालयों ने बेहतर कार्य किया, उनके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी पैमानों में खरे उतरने पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ब्लॉक हाथरस के उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी और मॉडल स्कूल जोगिया को प्रदेश में उत्कृष्ट विद्यालय माना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुई उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय की सूची जारी कर दी है, जिसमें ‘मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी और मॉडल प्राइमरी स्कूल जोगिया को प्रदेश का उत्कृष्ट विद्यालय घोषित किया गया है। रतनगढ़ी के विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह ने बताया कि ‘मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ में जिले के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। इसमें प्रधानाध्यापक ने जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान को अपने विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विवरण उपलब्ध कराया गया था। डायट ने मूल्यांकन कर उसकी आख्या (एससीईआरटी ) को सौंप दी थी। निर्णायक मंडल ने ‘ मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस का चयन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें