फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 2.65 करोड़ से संवरेगा पालिका कार्यालय-पार्क और अस्पताल मार्ग, भेजा प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार

Mon, 12 Oct 2026 02:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीछे 40.76 लाख रुपये से सीसी मार्ग और चहारदीवारी बनाई जाएगी। इससे अस्पताल के आसपास आवागमन सुगम होने और जलभराव व गंदगी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर पालिका शहर में विकास कार्यों पर दो करोड़ 65 लाख 87 हजार रुपये से अधिक खर्च करेगी। इसके लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रस्ताव के तहत पालिका कार्यालय परिसर में पहले गेट से सिक्योरिटी गार्ड रूम होते हुए दूसरे गेट तक 51.36 लाख रुपये से सीसी रोड बनेगी। पुलिस अधीक्षक आवास के सामने स्थित पार्क का 43.07 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट आवास परिसर में पानी की टंकी वाले पार्क को संवारने पर 59.96 लाख रुपये खर्च होंगे।

बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीछे 40.76 लाख रुपये से सीसी मार्ग और चहारदीवारी बनाई जाएगी। इससे अस्पताल के आसपास आवागमन सुगम होने और जलभराव व गंदगी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, राजकीय लाइब्रेरी में 19.80 लाख रुपये से टाइलीकरण और मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि सभी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। धनराशि की उपलब्धता के आधार पर बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें