फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करंट लगने से बालिका की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शेखूपुर में शनिवार की रात बिजली का करंट लगने 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। गांव निवासी बिजेंद्र सिंह की बेटी मान्या कक्षा छह में पढ़ती थी और दो बहनों में बड़ी थी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि शनिवार की रात को मान्या घर में दीवार पर लटकी चाबी उतार रही थी। वहीं पास में टीवी से निकल रहे बिजली के तार से उसका पैर छू गया। इस पर उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह उछलकर दीवार से जा टकराई। इससे सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
बालिका की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर रही। उधर, कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में करंट से मौत की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें