फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगर पालिका एक रुपये में उठा रही घरों का कूड़ा

विज्ञापन
हाथरस: शहर की तंग गलियों में डिब्बें में कूड़ा डालते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। महंगाई के दौर में घरों की साफ सफाई पर लोग सैकड़ों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा शहर के घरों को एक रुपये में साफ किया जा रहा है। गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत शहर के 17 वार्डों में कूड़ा सीटी बजाकर एकत्रित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाकर गीले कूड़े से किसानों के लिए खाद तैयार की जाएगी। सूखे कूड़े र्से इंटों का निर्माण होगा। जहां हल्के वाहनों का लोड रहता है, उन स्थानों पर फुटपाथों पर इन ईंटों का प्रयोग किया जाएगा। दूसरे चरण में इस काम की शुरुआत होना तय माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार का सफाई पर खासा जोर दिया जा रहा है। अब नगर पालिका प्रशासन भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास कर रहा है। गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत शहर के 17 वार्डों में नगर पालिका द्वारा सीटी बजाकर घरों से कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। इस कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जा रहा है। शहर के 27 वार्डों में करीब 50 हजार घर हैं। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 17 वार्डों को गंदगी से मुक्त किया जा रहा है। इस योजना को धीरे-धीरे गति दी जाएगी, ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

सीटी बजते ही आने लग जाता है कूड़ा
अब तक शहर के चौराहों पर यातायात को नियंत्रण करने के लिए यातायात पुलिस की रात में गश्त के दौरान सीटी सुनाई देती थी, लेकिन अब भोर की पहली किरण के साथ शहर की गलियों में भी सीटी की आवाज सुनाई देती है। सीटी बजने के साथ लोग अपने घरों से कूड़ेदान को उठाने लग जाते हैं। दरवाजे के बाहर खड़े रिक्शे में अलग-अलग डस्टबिन में कूड़े को डालते हैं। घरों से कूड़ा लेने की एवज में नगर पालिका द्वारा 30 रुपये प्रतिमाह खर्च लिया जाता है। इसके अलावा दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 50 रुपये नगर पालिका को अदा करने होंगे।
कूड़ा बनेगा लोगों के जीवन में मददगार
पहले चरण में हजारों घरों से कूड़ा संकलित किया जा रहा है। दूसरे चरण में गीला और सूखा कूड़ा प्लांट के जरिये अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। सूखे कूड़े से ईंटें बनाई जाएंगी। इर्न इंटों का प्रयोग उन फुटपाथों पर किया जाएगा, जहां वाहनों का दबाव कम रहता है। इसके अलावा पानी से खराब होने वाली सड़कों को बचाने के लिए एक लेयर प्लास्टिक की सड़कों पर भी डालने की योजना है।
विज्ञापन

गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत शहर के 17 वार्डों में कूड़ा संकलन किया जा रहा है। यह योजना गति पकड़ रही है। धीरे-धीरे सभी वार्डों में इसकी शुरुआत की जाएगी। घरों का कूड़ा उठाने की एवज में 30 रुपये और प्रतिष्ठानों से 50 रुपये लिए जाएंगे। प्लांट के जरिये सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। सूखे कूड़े र्से इंटों को निर्मित किया जाएगा। अभी पहले चरण की शुरुआत हुई है।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें