फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से पहले शहर के नालों की सफाई में जुटा नगर पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश से पहले नगर पालिका प्रशासन शहर के नालों की सफाई में लगा है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा न हो। इस क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जलेसर रोड स्थिल नाले का निरीक्षण किया।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले नालों की तली झाड़ सफाई करना बेहद जरूरी है। बारिश में नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नालों का सुचारु रूप से चालू होना आवश्यक है। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। यह समस्या इन नालों की तली झाड़ सफाई करने से बिल्कुल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका प्रयास होगा कि लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना न पड़े। नगर पालिकाध्यक्ष ने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक व सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि नगर में सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बरती नहीं जाए। इस मौके पर चेयरमैन के साथ मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें