फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बढ़ती गर्मी से हांफने लगा जिले का बिजली सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं जिले का बिजली सिस्टम गर्मी से हांफने लगा है। शहर से देहात तक लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति पर्याप्त न मिलने के कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिए सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर के गिजरौली, वाटरवर्क्स, किला फीडर, मुरसान गेट, ओढ़पुरा आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में ओवर लोडिंग के कारण फॉल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देहात के मुरसान, चंदपा, सोखना, महौ, सलेमपुर, आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में ओवर लोडिंग के कारण फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण जिले के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति पर्याप्त न मिलने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मारे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। फॉल्ट अधिक होने के कारण कर्मियों को सप्लाई दुरुस्त करने में देरी लग रही है। इसे लेकर लोग बिजली विभाग को कोस रहे हैं। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें