न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओवरब्रिज के सर्विस रोड की मरम्मत कराने के लिए पालिका प्रशासन को सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से कहा है कि तालाब चौराहा पर आगरा साइड में महिला थाना/पोस्ट ऑफिस तरफ वाली सर्विस रोड को नगर पालिका परिषद द्वारा नाले के निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
उप परियोजना प्रबंधक ने कहा है कि अलीगढ़ साइड में बागला हॉस्पिटल की तरफ वाली सर्विस रोड को भी नगर पालिका ने जगह-जगह से काट दिया है। कई बार पत्र भेजने के बाद भी अभी तक इसे सही नहीं कराया गया। नाले के निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त एवं जगह-जगह काटी गयी सर्विस रोड को शीघ्र ठीक कराया जाए। संवाद