फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से चलेगी मुड़िया पूर्णिमा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना काल के दो साल बाद इस बार गुरु पूर्णिमा मुड़िया पूर्णिमा मेले में हाथरस जिले के श्रद्धालु आसानी से मथुरा व अन्य स्थानों की दूरी तय करेंगे। रेलवे ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। शुक्रवार की दोपहर को हाथरस सिटी स्टेशन पर मथुरा से स्पेशल ट्रेन आएगी। शाम को फिर मथुरा के लिए रवाना होगी। वहीं रोडवेज की हाथरस डिपो की तीस बसें 11 जुलाई को मेले में पहुंचेगी।
ब्रज प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होत हैं। यात्रियों को राहत पहुंचाने व आय को बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। मथुरा से कासगंज के बीच एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का शुक्रवार से पंद्रह जुलाई तक हर रोज संचालन होगा। इससे यात्री आसानी से गंतव्य की दूरी तय करेंगे। वहीं, रोडवेज की भी 11-13 जुलाई के बीच तीस बसें मथुरा रूट पर संचालित होगी। इसके लिए वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। वहीं इन बसों के सहारे इनकम को बढ़ाने की कार्य योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्पेशल ट्रेन का समय
स्पेशल ट्रेन दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मथुरा से चलेगी। ढाई बजे पर मथुरा छावनी, 3.11 बजे हाथरस सिटी आएगी। 3.13 मिनट पर चलकर 3.38 बजे सिकंदराराऊ पहुंचेगी। 3.56 पर महरारा, 4.30 बजे पर कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें