फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कर्मचारियों के तबादले को कलेक्ट्रेट में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के तबादले को लेकर इन-दिनों अच्छी-खासी हलचल है। यह हलचल पिछले दिनों कर्मचारियों के तबादले होने के बाद बढ़ी है। तत्कालीन डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कुछ कर्मचारियों के तबादले किए थे। इन तबादलों को लेकर उस समय सरगर्मी बढ़ गई। नवागत जिलाधिकारी आने के बाद यह हलचल फिर तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों व एक अधिकारी के बीच खासी जद्दोजहद हुई। परस्पर तबादले के लिए प्राप्त प्रार्थनापत्र पर फाइल प्रस्तुत किए जाने के उच्चाधिकारी के आदेश के बाद यह मामला और गर्मा गया। अब नवागत डीएम के हस्तक्षेप पर ही यह हलचल थमने के आसार हैं। अगर यह रार जल्द समाप्त नहीं होती है तो कर्मचारी संगठन आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संगठन आंदोलन को लेकर भी अपनी रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें