न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट चतर सिंह राजौरा को डीसीआरबी भेजा गया है। डीसीआरबी प्रभारी को कोतवाली हाथरस गेट की कमान दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर निरीक्षक चतर सिंह राजौरा को परिनिंदा प्रविष्टि प्रदान की है।
पुलिस महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा उनका प्रभारी निरीक्षक पद के लिए अनुमोदन निरस्त कर दिया गया। उनका स्थानांतरण प्रभारी डीसीआरबी/प्रभारी एएचटीयू/मानवाधिकार/जनसूचना सैल में किया गया है। निरीक्षक जगदीशचंद को प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट के पद पर नियुक्त किया गया है।