फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह छाया कोहरा, सर्दी से दिनचर्या हुई प्रभावित

विज्ञापन
हाथरस : सुबह छाये घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शहर में कोहरा छाया हुआ नजर आया। सर्दी बढ़ने के साथ दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग सर्दी से बचने के लिए तमाम प्रयास करते हुए नजर आए। वहीं अन्नदाता पाले से फसलों को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह के अंत में सर्दी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। शनिवार को क्रिसमस के मौके पर अन्य दिनों की अपेक्षा सर्दी अधिक रही। पूरे दिन सर्द हवाएं लोगों की कंपकंपी छूटा रही थी। दोपहर में सूरज के तेवर भी नरम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें