फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच साल में हुए 50 साल से ज्यादा काम

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के बाग बैनीराम स्थित जिला कार्यालय पर शहर इकाई की बैठक भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय व एसपीएस चौहान थे। संचालन कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया गया।
वक्ताओं ने योगी सरकार के चार साल के कार्य पर चर्चा की गई और कहा कि जो कार्य पिछली सरकारों ने पिछले 50 साल में नहीं किए, वह काम योगी सरकार ने चार साल में कर दिखाए हैं। योगी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, विद्यार्थी, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों के हित में काम किया है। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने बूथों पर पार्टी द्वारा भेजे गए चार साल बेमिसाल के साहित्य को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश गुप्ता, सुनील वर्मा एडवोकेट, नारायण लाल, धीरज जैन, राजकुमारी चौहान, बबीता वर्मा, सुनीता वर्मा, विशाल ठाकुर, अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, नरेंद्र ग्रोवर, भूपेंद्र कौशिक, राजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, रजत अग्रवाल, गोपाल सिंह चौहान, गौरव कांत शर्मा, डॉ. लक्ष्मीनारायण, दिलीप चौधरी, यतेंद्र वार्ष्णेय, सुरेंद्र वर्मा, शालिनी पाठक, पूनम शर्मा, संतोष जोशी, रमेश राजपूत, विपुल सिंघानिया, नरेंद्र बंसल, अमित भौतिका, गोपालकृष्ण रावत, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें