फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल हुए मोपेड सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल हुए मोपेड सवार युवक की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर हाथरस आए। हाथरस जंक्शन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धतरोली निवासी मूलचंद्र (38) पुत्र राजपाल सिंह शनिवार को कैलोरा चौराहा पर मोपेड पर सवार हो बुखार की दवा लेने आया था। यहां से लौटते वक्त कार ने मोपेड सवार युवक में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे अलीगढ़ ले गए। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते वक्त उसकी देरशाम को मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर हाथरस आए और पूरे मामले की जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी गई। इस पर सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें