फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाते से रुपये पार, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

मथुरा निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से किसी शातिर व्यक्ति ने रुपये पार कर दिए। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। चंद्रभान पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गनेशराय मथुरा ने बताया कि मंगलवार को उसने मुरसान के गांव कंचना के रहने वाले एक युवक की मदद से अगूंठा लगाकर दस हजार रुपये निकाले थे, लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर दो बैंक खातों से 20 हजार रुपये की निकासी का संदेश आया।
विज्ञापन

इस संदेश को देखकर वह परेशान हो गया। शिकायत करने के लिए वह मुरसान कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने कंचना के रहने वाले युवक को भी थाने बुला लिया। कंचना के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने मंगलवार को दस हजार रुपये निकालकर उसे दिए थे। उसके बाद उसे कुछ नहीं पता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें