न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कई दरोगा को इधर से उधर कर दिए। एसआई हेमंत राघव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिसावर, साहब सिंह को पुलिस लाइन से सासनी, अनिल यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली सदर, अजय कुमार को पुलिस लाइन से हसायन, सतीश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मंडी समिति भेजा है।
राम अवतार शर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना, जयप्रकाश को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आगरा रोड, विपिन यादव को थाना हाथरस गेट से सहपऊ, सतीश चंद को चौकी प्रभारी बिसावर से चौकी प्रभारी कस्बा सासनी, शांति शरण को चौकी प्रभारी गुहाना सासनी से कोतवाली, प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी आगरा रोड कोतवाली से एसएसआई चंदपा व रामनरेश सिंह को एसएसआई चंदपा से एसएसआई मुरसान स्थानांतरित किया है।