फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज फिर होगी कोर्ट में मोहम्मद जुबैर की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर की स्थानीय न्यायालय में सोमवार को फिर पेशी होगी। मोहम्मद जुबैर पर जिले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ जेल से यहां पेशी पर लेकर आई थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अब मोहम्मद जुबैर के खिलाफ कोतवाली सदर में दर्ज मुकदमे में रिमांड के लिए विवेचक ने उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। न्यायालय ने उसे सोमवार को फिर तलब किया है। देखने वाली बात यह है कि उसकी ऑनलाइन पेशी होगी या फिर उसे पुलिस फिर दिल्ली से यहां लेकर आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें