फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने कर चोरी के शक में पकड़ा बीड़ी से लदा ट्रक

विज्ञापन
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट में खड़ा सचल दल द्वारा पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कर चोरी को रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा लगातार अभियान चला रहा है। शनिवार को सचल दल ने सिकंदराराऊ रोड पर बीड़ी से से लदी गाड़ी को पकड़ा। कागजों में खामियां मिलने पर सचल दल द्वारा दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इससे अन्य कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
सचल दल को इस वाहन में लदे माल के संबंध में जो कागजात दिखाए गए, अधिकारियों के मुताबिक उनमें ई वे बिल से बचने के लिए 50 हजार रुपये से कम मूल्य के बिल बनाए गए। माल की आपूर्ति हरियाणा में दिखाई गई। जब सचल दल के अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की तो वाहन स्वामी ने माल को अलीगढ़ में उतारने की बात कही। वाहन स्वामी अन्य कागजात भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों में गाड़ी का संचालन पश्चिम बंगाल से हरियाणा के लिए दिखाया गया। इस कारण दो लाख 46 हजार चार सौ रुपये का अर्थदंड जमा कराते हुए वाहन को छोड़ दिया गया। पश्चिम बंगाल की फर्म के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त राजीव यादव का कहना है कि बीड़ी से लदी गाड़ी के कागजातों में खामियां मिली हैं। ई वे बिल से बचने के लिए 50 हजार रुपये तक के मूल्य के बिल बनाए गए थे। इस कारण इस वाहन पर दो लाख 46 हजार चार सौ रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें