फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोबाइल सिम वितरक और उसके सहायक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी नीलेश कुमार ने कोतवाली में कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर देकर उसके और उसके साथी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
नीलेश ने कहा है कि वह एक मोबाइल कंपनी का सिम वितरक है। वह अपने सहायक गौरव शुक्ला के साथ शनिवार की सुबह बिक्री की हुई सिम के पैसे लेकर लौट रहा था। उसी समय पास के गांव सुल्तानपुर निवासी कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में दोनों के काफी चोट आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपी युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गालियां भी दे रहे थे। मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद सिम बिक्री के करीब 65,200 रुपये गिर पड़े। यह लोग उनको जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इससे पहले शुक्रवार की रात को यह युवक उसके मोहल्ले में आड़ी-तिरछी बाइक खड़ी करके हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मोहल्ले के लोगों ने उनसे मना किया तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो गए। इस दौरान वह भी वहां पहुंच गया। युवकों के साथ उसकी एवं मोहल्ला वालों की काफी नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों घायल युवकों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें