फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमएलसी चुनाव : एसडीएम ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों के लिए होने वाले मतदान के लिए सादाबाद ब्लाक पर मतदान केंद्र प - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को सादाबाद ब्लॉक परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। एसडीएम ने भी यहां बनाए गए चार मतदेय स्थलों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सादाबाद ब्लॉक परिसर में चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें से तीन मतदेय स्थलों पर खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के लिए मतदान होगा, जबकि एक मतदेय स्थल पर शिक्षक प्रत्याशी के लिए वोट डाले जाएंगे। खंड स्नातक प्रत्याशी के लिए पहले मतदेय स्थल पर 650, दूसरे मतदेय स्थल पर 600, तीसरे मतदेय स्थल पर 536 तथा चौथे मतदेय स्थल पर 472 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। उन्होंने मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इधर, मतदेय स्थलों के बाहर बैरिकेडिंग करा दी गई है। इस मौके पर आरआई देवीशरण शर्मा, लेखपाल सचिन गुप्ता, शिवकुमार, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें