फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस्तीफे का फर्जी पत्र वायरल करने में विधायक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे का फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर ने थाना हाथरस गेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक इसे लेकर डीएम और एसपी से भी मिले और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस भी इस मामले में छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सदर सीट से भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर के फर्जी लेटरपेड पर उनके पार्टी से इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसे लेकर एकाएक जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई थी। बाद में विधायक ने इसे एक साजिश बताया था। इसे लेकर शनिवार को विधायक ने थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्होेंने कहा है कि किसी व्यक्ति ने उनके नाम से लेटरपैड बनाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर भाजपा से इस्तीफा देने का लेटर जारी किया है। यह कृत्य उनकी स्वच्छ छवि और पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए किया गया है। साथ ही यह कूटरचित हस्ताक्षर वाला पत्र पार्टी के दिल्ली, लखनऊ और हाथरस कार्यालय भी भेजा गया है। विधायक ने कहा है कि इसकी जानकारी मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। यह आपराधिक कृत्य है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और तेजी से छानबीन शुरू कर दी है। इधर, कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधायक ने डीएम और एसपी से मिलकर इस फर्जीवाड़े को करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें