फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वॉलीबॉल में एमएल इंटर कॉलेज की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
हाथरस : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एमएल इंटर कॉलेज की टीम ने बागला इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर के 10 विद्यालयों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक योगेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ल एवं प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस करा कर किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा एवं मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में जहांगीर हाशमी, संतोष कुमार, होरीलाल वर्मा, आरजू गर्ग, नीरज यादव, दुष्यंत देशवाल, राजेश कुमार एवं आवेश कुमार रहे। मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिला स्तर की टीम के चयनकर्ता के रूप में पूजा उपाध्याय एवं जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम की घोषणा की गई। विभिन्न विद्यालयों से प्रभारी के रूप में सत्य नारायण, आरजू गर्ग, रंजीत कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।
ऐसे चला प्रतियोगिता दौर
- सीनियर बालिका, जूनियर बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग में विपक्षी टीम न होने के कारण विजयी घोषित की गईं। सीनियर बालक वर्ग के प्रथम चरण में एसबीजे बिसावर ने कुरसंडा इंटर कॉलेज कुरसंडा को, एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ ने अक्रूर इंटर कॉलेज की टीम को, बागला कॉलेज ने सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस एवं जीएसएएस इंटर कॉलेज ने केएल जैन इंटर कॉलेज, सासनी की टीम को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

- प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ ने एसबीजे बिसावर एवं बागला इंटर कॉलेज की टीम ने जीएसएएस इंटर कॉलेज की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
- प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ की टीम ने बागला इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें