हाथरस : रेलवे ट्रैक पर लापता किसान का शव मिलने के बाद परिजनों को सांत्वना देते ब्लॉक प्रमुख रामेश?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
हसायन के गांव नगला उदैया निवासी किसान का शव सोमवार की रात को सिकंदराराऊ में एटा रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। शव की शिनाख्त बाद में हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
बता दें कि गांव निवासी किसान ओमवीर सिंह यादव पुत्र ऐवरन सिंह 48 वर्ष कई दिन से घर से लापता चल रहा था। घर वालों ने चारों तरफ तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की रात्रि में ओमवीर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव मिलने के बाद इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टमट हाउस पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
उपाध्याय ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन से बात कर मुआवजे के पांच लाख रुपये दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर श्यामवीर यादव, साधु सिंह यादव, विकास यादव, अजीत यादव, विपिन यादव, कुंवरपाल यादव, उमेश यादव, शीलेंद्र यादव, शुभम यादव, सतीश यादव, मदन यादव आदि मौजूद थे। संवाद