फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: काम दिलाने के बहाने ले गए महिला को अपने साथ और फिर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक महिला को दो नामजद अपने साथ काम दिलाने के बहाने ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घरों में घरेलू कामकाज करती है। महिला ने बताया कि वह हर दिन की तरह एक घर में काम करने गई थी। वहीं पर उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले उमेश बघेल निवासी असरोई ने उसे दूसरी जगह काम दिलाने की बात कही। शाम को आरोपी उमेश ने फिर कॉल की और काम दिलाने के लिए अपने साथ बाइक पर बैठाकर हतीसा की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ा आगे चलने पर उमेश को उसका साथी शिवकुमार मिला। उमेश ने उसे भी उसने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों लोग उसे हतीसा के खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं पर छोड़कर भाग गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने उमेश बघेल व शिवकुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें