फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 12 को आएंगे प्रभारी मंत्री, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
हाथरस : बिसावर में पंचायतराज मंत्री के आगमन को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते भाजपा प? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्रभारी और प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह 12 मार्च को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासनिक अमला मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।
सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया प्रभारी मंत्री 63 नवयुगलों के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण करेंगे। जिले की 101 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन शुरू करने के लिए रिक्शों का वितरण करेंगे। अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी सरकारी सौगात बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों के बैठने के लिए पंडाल, कुर्सी, स्टेज, साउंड, बैनर आदि व्यवस्था के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला कंसलटेंट योगेश सारस्वत, कार्यक्रम स्थल पर सफाई के लिए डीपीआरओ, दो मोबाइल टॉयलेट, डस्टबिन एवं दो टैंकर स्वच्छ पेयजल (पीने योग्य) आदि की व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस और नगर पंचायत मुरसान को नामित यिका गया है। सामूहिक विवाह के लिए हवन कुंड एवं अन्य व्यवस्था के लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार, खंड विकास अधिकारी मुरसान, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण आदि की समुचित व्यवस्था के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व मुख्य कार्य कार्यकारी अधिकारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें