फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मिनी ट्रक का पहिया फटा, दो महिलाओं सहित तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहे टाटा 407 मिनी ट्रक का पिछला टायर गांव हुसैनपुर के पास तेज आवाज के साथ फट गया। ट्रक में रिफाइंड और पॉमोलीन आयल के टिन रखे थे। यह टिन सड़क पर बिखर गए और इनमें भरा तेल सड़क पर बहने लगा। पीछे बैठी दो महिलाएं और एक पुरुष भी घायल हो गए। पुरुष के कंधे में चोट आई और सिर पर भी चोट लगी है। इस कारण उसे रेफर कर दिया। चालक भी मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
अलीगढ़ से रिफाइंड और पाम ऑयल के टिन लादकर यह मिनी ट्रक एटा की तरफ जा रहा था। चालक ने अकराबाद से तीन सवारियाें को पीछे बिठा लिया। गांव हुसैनपुर के पास ट्रक का पिछला पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदे टिन सड़क पर चारों तरफ बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे बैठे उदयवीर पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव करहला अकराबाद अलीगढ़, श्रीमती पत्नी दुरबीन सिंह, कुसुमा पत्नी उदयवीर घायल हो गए। यह सभी मथुरा के बरसाना में तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। टिन के नीचे दबने से उदयवीर का कंधा टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। दोनों महिलाएं भी घायल हो र्गइं। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां उनकी मरहम-पट्टी की गई। उदयवीर को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें