फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगला भुस तिराहे पर लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा, होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
हाथरस : नगला भुस तिराहे पर निरीक्षण करते सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना और नगर पालिकाध्यक? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के समस्त चौराहों व तिराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस क्रम में नगला भुस तिराहे का सौंदर्यीकरण भी कराया जाना है। यहां महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। इसको लेकर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इस स्थल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की चेतक घोडे़ पर सवार विशाल प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। यह भी कोशिश की जाएगी इस प्रतिमा का निर्माण महाराणा प्रताप की कर्मस्थली चित्तौड़ के पत्थर से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा शासन की मंशा के अनुरूप जनसहयोग से लगाई जाएगी। इस अवसर पर सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने का प्रयास कई वर्षों से किया जा रहा था। इस प्रतिमा के लगने से राजपूत व हिंदू समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। इस मौकेे नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद, भाजपा नेता हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, सहायक अभियंता डंबर सिंह, अवर अभियंता महेशचंद्र सारस्वत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें