फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मैक्स लोडर ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतका का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा चुंगी पर शनिवार दोपहर को मैक्स लोडर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव कूपा के निवासी नसरुद्दीन की तबियत पिछले कई दिनों से खराब है। उनका उपचार आगरा के टेड़ी बगिया स्थित जेके अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को परिवार के कुछ लोग टेंपो में बैठकर उन्हें देखने जा रहे थे। आगरा चुंगी पर मैक्स लोडर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार महिला रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास शायरा बानो, देवर सोहेल, हाकिम सिंह व तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से कुछ गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर आवागमन को सुचारु कराया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें