फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गंदे नाले के पास पेड़ से टकराई मैक्स, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर रोड पर गंदे नाले के समीप सोमवार की देर रात एक मैक्स असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में मैक्स चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला चांद कुरसंडा निवासी सुधीर (20) पुत्र राजेंद्र सिंह मैक्स वाहन से दूध कलेक्शन करने का काम करता है। सोमवार की देर रात सहपऊ की तरफ से दूध का कलेक्शन कर सादाबाद की किसी डेयरी पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में जलेसर रोड पर गंदे नाले के पास किसी जानवर या वाहन चालक को बचाने के चक्कर में मैक्स असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में सुधीर की मौत हो गई। बताते हैं कि सुधीर के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार में वहीं एकलौता कमाऊ था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें