फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पिलाकर खत्म कराया चंद्रपाल का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला मया में खारे पानी की समस्या से मुक्ति की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के छवि चित्र के समक्ष अखंड ज्योति जलाकर अनशन पर बैठे चंद्रपाल सिंह को समर्थन देने के लिए सेंगर क्षत्रिय समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। एसडीएम सिकंदराराऊ, सीओ सिकंदराराऊ, अधिशासी अभियंता जल निगम और थानाध्यक्ष हसायन ने अनशन स्थल पर पहुंचकर चंद्रपाल से वार्ता की।
ग्रामीणों ने मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग कराने और लिंक रोड से गांव तक सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। चंद्रपाल ने ग्रामीणों के सामने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि अगर इस बार आश्वासन झूठा साबित हुआ तो वह अगस्त के बाद फिर अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एक्सईएन जल निगम आरके शर्मा व एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने क्षत्रिय सेंगर समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह की डायरी के पर्चे पर लिखित आश्वासन देने के बाद चंद्रपाल को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

चंद्रपाल ने कहा कि अनशन समाप्त होने के बावजूद खारे पानी की समस्या से निजात नहीं मिलने तक अखंड ज्योति ज्यों की त्यों जलती रहेगी। इस दौरान विहिवा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर शर्मा, जिला संगठन मंत्री दुर्वेश ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह, अवधेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें