फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद गांव भटीकरा में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव बाजीदपुर मार्ग पर शनिवार की शाम करीब चार बजे मटर से लदी मैक्स गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
शनिवार की शाम करीब चार बजे एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी राहुल (20 वर्ष) पुत्र जसवंत सिंह व योगेश (20 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह बाइक से कोतवाली के गांव पचायता जा रहे थे। दोनों युवक आलू की खोदाई करने वाले श्रमिकों का भुगतान करने जा रहे थे। गांव भटीकरा के रजबहे पर बाजीदुपर की तरफ से मटर की फलियां लादकर ला रही मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में राहुल को गंभीर चोट आईं और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे युवक योगेश के पांव की हड्डियां टूट गईं। योगेश को गंभीर हालत में में सीएचसी लाया गया। वहां से उसे रेफर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली मैक्स गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें