फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गणित किट आधारित प्रशिक्षण से सुधरेगा शिक्षण कार्य

विज्ञापन
हाथरस : बआरसी पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करते एआरपी हरिओम कुमार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध हस्त पुस्तिका, प्रिंट टच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों के पढ़ाने के कौशल और अधिक बेहतर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण तभी सफल माना जाता है, जब प्रशिक्षण में बताए गए प्रत्येक बिंदु का विधिवत रूप से असर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में दिखाई पड़े। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से अपील की कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करके लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी रंधीर सिंह, केडी गौतम, विजयवीर सिंह, हरिओम कुमार, दिनेश सिकरवार आदि द्वारा आधुनिक दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालय में कैसे प्रिंट रिच वातावरण विकसित किया जाए, कैसे बच्चो की दक्षता बढ़े और कौन कौन सी योजनाएं बनाकर हम विद्यालय में कैसे कार्य करें इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें