फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 19800 हेक्टेयर क्षेत्र के सुनियोजित विकास की बनेगी महायोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से एक संस्था को नामित कर दिया गया है। यह संस्था प्रशासन व नगर पालिका से मिलकर ब्योरा जुटाने में लग गई है। नगर पालिका की सीमा विस्तार के बाद यह मास्टर प्लान शहर के विनियमित क्षेत्र में सुविधाओं को देखते हुए तैयार किया जाएगा।
शासन की ओर से हाथरस शहर क्षेत्र के विनियमित क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन की ओर से इसके लिए एनके बिल्डकोन प्राइवेट लिमिटेड नामक संस्था को नामित किया गया है। इस संस्था की ओर से मास्टर प्लान 2031 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नामित संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डाटा को एकत्रित किया जा रहा है। सेटेलाइट से ली गई विनियमित क्षेत्र की तस्वीर के आधार पर क्षेत्र में इजाफा करते हुए 19,800 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास का खाका खींचा जाएगा। इस मास्टर प्लान में नगर पालिका क्षेत्र की सीमा विस्तार को भी शामिल करते हुए आबादी के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।
विनियमित क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं को निर्धारित स्थान पर दिए जाने को लेकर सर्वे किया जाएगा। नामित संस्था के प्रतिनिधि केसी अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में मौजूदा डाटा का एकत्रित किया जा रहा है। इस डाटा के आधार पर टीमों के द्वारा क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को पूरा सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाका खींचने की तैयारियों को लेकर बनाई गई प्राथमिक रिपोर्ट को 25 फरवरी को शासन में प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से मिलने वाले दिशा निर्देशों के क्रम में यहां सर्वे व अन्य कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

क्या सुविधा देनी है, इसका होगा निर्धारण
हाथरस। महायोजना 2031 को बनाते समय आने वाले 10 साल की आबादी व उनकी सुविधाओं को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इस मास्टर प्लान में क्षेत्र बार क्या क्या सुविधा होनी चाहिए, इसका निर्धारण किया जाएगा। नामित संस्था द्वारा वर्तमान की परिस्थितियों का आकलन के सर्वे के माध्यम से करते हुए विनियमित क्षेत्र में कहां कहां क्या क्या सुविधा होनी चाहिए और क्षेत्रीय लोगों को किन किन सुविधाओं को जरूरत होगी। इसका भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें