न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हुए एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को शहर के आगरा रोड स्थित गिजरौली सबस्टेशन के निकट जरूरतमंद लोगों को मास्क, फेस शील्ड का वितरण किया गया। इस दौरान संस्कार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष उपदेश कौशिक ने कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए।
कौशिक ने लोगों से कहा कि वह एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर और डिस्टेंसिंग) के नियम का पालन करें। कोरोना से बचना है तो सभी लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क, फेस शील्ड पहनकर बाहर निकलें। समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें। विद्युत विभाग के एसडीओ पवन वर्मा ने अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एमएसडी के नियम का पालन करें। लोग इस बीमारी से बचाव के लिए खुद जागरूक हों। जेई रामकुमार ने लोगों को मास्क पहनने व हाथ धोने के तरीके भी बताए।
उन्होंने कहा कि फेस शील्ड मोटरसाइकिल पर भी अच्छा काम करती है, जिससे धूल से भी बचाव होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव दीपक भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेश वशिष्ठ, मुरसान रोटी बैंक के पदाधिकारी शिवकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, सीपी सिंह जयप्रकाश, ओमवीर सिंह, जितेेंद्र सिंह, इस्माइल, प्रशांत कुमार गोला, दिलीप कुमार, सौरभ, राकेश कुमार, नंदकिशोर, प्रमोद कुमार, आकाश, तन्नू पाठक आदि मौजूद थे।