हाथरस : गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव करता फायर ब्रिगेड का वाहन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की एक वृद्धा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 51 हो गई है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में 65 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। वह हाथरस शहर की निवासी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 34 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। संवाद