फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में शुक्रवार की रात को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुमन पुत्र अव्वल सिंह निवासी गांव लहरा कोतवाली देहात एटा की शादी कोतवाली के गांव गढ़िया निवासी वीरेश से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार की रात को उसकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मृतका के भाई अवनीश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्हें उसकी मौत की सूचना प्राप्त हुई तो वह गांव गढ़िया आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पाया कि ससुराल में उसका शव आंगन में रखा हुआ है। बहन की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले मे आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें