फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जहर से हुई थी विवाहिता की मौत, विसरा रिपोर्ट से हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में हुई विवाहिता की संदिग्ध हालात मेें मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। पुलिस ने विसरा को जांच के लिए भेजा था। इसमें विवाहिता की मौत जहर के कारण होना आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने अब दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद दो अभियुक्तों अमर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह कुशवाहा और लक्ष्मी पत्नी अमर सिंह कुशवाहा निवासी तिपरस को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
हाथरस। 23 सितंबर 2021 को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में एक महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतका की विसरा रिपोर्ट में मृत्यु का कारण (विष से मृत्यु) आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। नामजद अभियुक्त महेश पुत्र अमर सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें