फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर निवासी विवाहिता ने अपने ही ससुर पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
कोतवाली सदर युवती की शादी पास ही के मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा है। इसे लेकर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पिछले दिनों जब वह बाजार से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे ससुर मिला। उसने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शोर शराबा होने पर वह मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार के पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी मुआयना कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें