न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
अगसौली रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा भर बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की शिनाख्त चतुरवीर (35) पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव नौरथा ईसेपुर के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चतुरवीर मानसिक अस्वस्थ था। वह इधर-उधर घूमता रहता था। संवाद