फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस व समाजसेवियों के सहयोग से हुई गरीब बिटिया की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में पुलिस ने एक गरीब कन्या की शादी में अपना सहयोग दिया। अलीगढ़ रोड पर सड़क पर रहकर लोहा पीटकर दो जून की रोटी कमाने वाले एक परिवार की बेटी की शादी के लिए पुलिस और समाजसेवी आगे आए।
एक जरूरतमंद परिवार ने अपनी बिटिया की शादी की गुहार इंडस्ट्रियल स्टेट चौकी प्रभारी अरुण कुमार दुबे से लगाई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मुनीशचंद्र और चौकी प्रभारी अरुण कुमार दुबे के सहयोग से उस बिटिया की शादी के लिए सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 5100 रुपये हाथरस गेट प्रभारी मुनीश चंद्र ने दिए और कपड़े, साड़ी, आटा, बर्तन, चप्पल, सिलिंडर एवं पर्याप्त राशन अरुण दुबे ने उपलब्ध कराया। उस समय वहां थाना हाथरस गेट प्रभारी मुनीश चंद्र, चौकी प्रभारी अरुण कुमार दुबे व पुलिस स्टाफ के अलावा समाजसेवियों में जय शर्मा, पंडित राहुल देव शर्मा, उपवेश कौशिक, तरुण शर्मा, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें